वास्तु विहार उत्तरायण सोसाइटी बीआइटी मेसरा ने स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में किया सेलिब्रेट, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

वास्तु विहार सोसाइटी ने जीता मैत्री क्रिकेट मैच और वास्तु विहार संस्थान के कर्मचारियों ने दिल

अजय सिंह

रांची। आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। देश के हर शख्स ने इस खास त्यौहार को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। वहीं झारखंड की राजधानी रांची स्थित वास्तु विहार उत्तरायण सोसाइटी बीआइटी मेसरा भी इसमें पीछे नहीं रहा।

यहां सुबह में सोसाइटी के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त सैनिक गजेंद्र शर्मा ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अलग-अलग वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में धीमी साइकिल रेस, 100 मीटर दौड़, चित्रांकन प्रतियोगिता और गीत-संगीत कार्यक्रम में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

मौके पर क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया। वास्तु विहार सोसाइटी और वास्तु विहार संस्थान के कर्मचारियों के बीच खेले गए इस मैच में वास्तु विहार सोसाइटी के सदस्य विजेता रहे। मैच के दौरान वास्तु विहार संस्थान के कर्मचारियों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। ट्रॉफी  भले न जीत सके, पर लोगों का दिल जीतने में कामयाब जरूर रहे।

शाम में सोसाइटी के लोगों के बीच सामूहिक भोज का भी आयोजन  किया गया। मौके पर वास्तु विहार प्रबंधक की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजर दीपक कुमार, चीफ इंजीनियर अजीत पंडित के अलावे वास्तु विहार सोसाइटी की ओर से सेवानिवृत्त सैनिक मुनेश्वर प्रसाद, जितेंद्र ठाकुर, विकास कुमार, सुजीत कुमार, शंकर महतो, शशि रंजन, सुबीर देव, धर्मेंद्र सिंह, राजेश मिश्रा, अमर तिवारी समेत सोसाइटी से सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।