स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या SBU परिसर में निकली तिरंगा रैली

झारखंड
Spread the love

रांची। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन किया। हर घर तिरंगा का स्लोगन बुलंद करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति, मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी, कुलसचिव, संकायाध्यक्ष, सह संकायाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सुव्यवस्थित तरीके से हाथ में तिरंगा एवं जुबान पर भारत माता के नारे लगाते हुए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को याद किया। आजादी के निमित्त अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने कहा कि भारत विभाजन के समय हुआ नरसंहार विश्व के सबसे बड़े नरसंहारों में से एक है। उन्होंने देश की आजादी के निमित अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान आत्माओं के त्याग, समर्पण एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर सदैव देश की एकता अखंडता को कायम रखने की प्रेरणा दी।

विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और देश प्रेम की भावना को मजबूत बनाए रखने के लिए विभाजन की भयावहता को याद रखने और हर हाल में देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने की अपील की।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफ़ेसर विजय कुमार सिंह ने कहा कि भारत विभाजन का दौर देश व देश के लोगों के लिए सबसे कष्टप्रद था। अनगिनत लोगों को अपना घर, जमीन सबकुछ छोड़ना पड़ा। अपने ही देश में शरणार्थी बनकर रहना पड़ा। कुछ सत्ता के भूखे लालची लोगों के चलते देश की आजादी के लिए बलिदान हुए शहीदों का सपना अधूरा रह गया। इतने सालों के बाद भी विभाजन में अपने लोगों को खोने वाले के दर्द के किस्से सुनाई पड़ जाते हैं। उन्‍होंने भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्मिक प्रशासनिक प्रबंधक अजय कुमार, पीएओ  प्रवीण कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ अशोक कुमार अस्थाना, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ संजीव कुमार सिन्हा, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ संजीव कुमार, डॉ रिया मुखर्जी, डॉ नीतू सिंघी, डॉ भारद्वाज शुक्ला, डॉ आरोही आनंद, स्पोर्ट्स ऑफिसर सुभाष नारायण शाहदेव, राहुल रंजन, ऋषि राज जमुआर एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स आदि की भूमिका रही। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।