Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 6 अगस्‍त, 2023

मेष

आर्थिक लाभ होगा, लेकिन हल्की शारीरिक कठिनाइयां देखने को मिल सकती है। खुद के लिए समय अवश्य निकाल पाएंगे, जो आवश्यक भी है। भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर दिखाएंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा। नशा से दूर रहें।

वृष

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। पुराने वादे पूरे करने का समय है। निजी जिन्दगी में दूसरों को दखल नहीं दें। निवेश फायदेमंद रहेगा। समृद्धि लेकर आएगा। मानसिक परेशानियों में कुछ कमी आ सकती है। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। व्यवसायिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।

मिथुन

अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। व्यापारिक नई योजना शुरू हो सकती है। बहनों से विवाद हो सकता है। सूझबूझ से मामला निपटा लें। संबंध टूट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ेगा।

कर्क

कोई अप्रत्याशित खुशखबरी मिलेगी। यह करियर या निजी जीवन से जुडी हो सकती है। इससे वित्तीय लाभ भी होंगे। भविष्य में भी इसी प्रकार के लाभ उठाने का रास्ता दिखाई देगा। दिन सुगम रह सकता है। व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

सिंह

दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जीत लेंगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति कुछ बाधाओं के चलते अटक सकती है। किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं। इसका फायदा खुद को खुश रखने में उठाएं।

कन्या

बड़े निर्णय को सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में हानि होने की संभावना है। सतर्क रहें। अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएं जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो लाभ होगा। काम के प्रति अपने समर्पण और निष्ठा के लिए शाबाशी भी मिलने की संभावना है।

तुला

दिन अनुकूल रहेगा। प्रशासनिक अधिकारी सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। विवाह कार्यों में शामिल होंगे। समय रहते स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार भी संभव है। निजी संबंध सहायक रह सकते हैं। दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा।

वृश्चिक

दिन विशेष रूप से अच्छा है। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेंगे। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं। काफी समय लेने वाला अपना कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। यात्रा के योग हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो दिन अ’छा है। कार्य में उन्नति होगी।

धनु

व्यवसाय में लाभ हो सकता है। नौकरी में उन्नति भी संभव है। व्यापार में मंदी से परेशान रहेंगे। पुराने पैसों का लेनदेन लंबित रहेगा। अपने विश्वासघात कर सकते हैं। जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर

धन लाभ के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमान आएंगे। संवेदनशील लोगों से बात करते हुए अधिक सावधान रहना होगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में सहभागिता हो सकती है।

कुंभ

राजनैतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी पक्ष से सहयोग मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल नहीं दें। क्रोध पर अंकुश रखें। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की सम्भावना है। यह भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मीन

किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत से अ’छे मौके इन्तजार कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए पूरे तौर पर समर्पित कोशिशें करनी होंगी। इस समय कुछ मुश्किल लग रहा है। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं। दिन प्रगतिशील रह सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)