सुदर्शन पटनायक ने रेत से चंद्रयान-3 बनाकर इसरो को दीं शुभकामनाएं, तस्वीर वायरल, देखें

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 आज (23 अगस्त) शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के निकट सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। चंद्रयान-3 चंद्र मिशन (Chandrayaan-3 moon mission) पर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर की नजरें हैं। लोग अपने-अपने तरीके से इसरो (ISRO) के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष यान का समर्थन कर रहे हैं।

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक (Sand artist Sudarsan Pattnaik) ने एक्स (ट्विटर) पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने की खुशी में उनके छात्रों द्वारा बनाई गई एक कलाकृति है। उनके छात्रों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग की स्मृति में रेत की एक मूर्ति बनाई। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “ऑल द बेस्ट #Chandrayan3  

बता दें कि प्रज्ञान नाम के रोवर को ले जाने वाला अंतरिक्ष यान 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। आज शाम 6.04 बजे होने वाली चंद्रयान-3 की लैंडिंग का पूरे देश में लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। 

इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले के 20 मिनट को भारत के लिए “टेरर के 20 मिनट” कहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास के क्षेत्र में उतरेगा।

कुछ ही समय बाद, लैंडर चंद्रमा की सतह पर कॉफी टेबल के आकार के छह पहियों वाले रोवर- प्रज्ञान को तैनात करने के लिए अपने दरवाजे खोलेगा।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।