मुख्‍यमंत्री से मिलकर कांडी प्रखंड क्षेत्र की समस्‍याओं के निराकरण की लगाई गुहार

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के उतरी भाग 4 की जिला परिषद सदस्य सुषमा कुमारी के प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर क्षेत्र की कई पुरानी एवं ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने उस पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री से कांडी प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों को नियमित खोलने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के साथ संसाधन सम्पन्न बनाया जाए।

प्रतिनिधि ने कहा है कि 40-50 गांवों के बीच करीब 6 दशकों से उच्च शिक्षा का अलख जगा रहा हाई स्कूल गरदाहा आज भी उपेक्षा का शिकार है। 59 वर्षों पूर्व स्थापित राजकीय कृत महंत श्री रामचन्द्र पूरी हाई स्कूल गरदाहा को प्लस टू हाई स्कूल का दर्जा दिए जाने की मांग की।

प्रतिनिधि ने कहा है कि वर्ष 1966-67 के अकाल के समय बायीं बांकी जलाशय योजना और इससे जुड़े नहरों का निर्माण कराया गया था। इससे निकले मुख्य नहर के साथ-साथ खरौंधा वितरणी और मोरबे वितरणी में पानी दिया जाए। अच्छे लेबल पर बने नहर में आज तक एक बूंद भी पानी नहीं आया।

युवाओं के करियर निर्माण में खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में एक-एक खेल मैदान उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।