Ranchi: लालपुर में के मल्लिक स्कूल ने स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में किया सेलिब्रेट

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची के लालपुर स्थित के मल्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार ने झंडोत्तोलन किया।

इसके साथ ही वंदे मातरम्… से पूरा स्कूल परिसर गूंज उठा। इससे पूर्व क्लब के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्पार्चन किया।

अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि बच्चों को देश के बलिदानी व देश की उपलब्धियों को जरूर जानना चाहिए। मौके क्लब के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल ने नौनिहालों के बीच बैच, बिस्किट और टॉफी का वितरण किया। इस दौरान बच्चों चेहरे खिल उठे।

मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुनील केडिया, लायन विजय केडिया, लायन दिवाकर राजगढ़िया, लायन अमित कुमार, लायन रोहित कुमार, लायन नीरज शाह, लायन आशीष कुमार, लायन रामबालक वर्मा समेत भारी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।