मध्य विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता, मेधावी छात्र सम्‍मानित

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार की राजधानी पटना के सिपारा स्थित मध्य विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद के मार्गदशन में यह प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी अपनी क्रिएटिविटी से सुंदर-सुंदर राखियां स्वयं अपने हाथों से तैयार की।

इस अवसर पर डॉ नम्रता ने बताया कि सांस्कृतिक एवं अकादमिक प्रतियोगिता से छात्र छात्राओं के बीच रचना का जन्म होता है। उनके मनोबल में भी वृद्धि होती है। रक्षाबंधन का त्योहार सदियों से भारतीय जनमानस का हिस्सा रहा है। रक्षा बंधन भाई-बहन के बीच अटूट बंधन, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है।

रक्षा बंधन का महत्व भाइयों और बहनों के बीच के बंधन का उत्सव है। इस दिन, बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो एक-दूसरे के प्रति उनके प्यार, देखभाल और सुरक्षा का प्रतीक है। बदले में भाई अक्सर अपनी बहनों को उपहार या प्रशंसा के प्रतीक देते हैं।

विद्यालय के शिक्षकों ने राखी बनाओ प्रतियोगिता के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद और विद्यालय के सभी शिक्षक मौजद थे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।