दिल्‍ली के रामलीली मैदान में कल ‘पेंशन अधिकार महारैली’, धनबाद से रेलकर्मी रवाना

झारखंड
Spread the love

धनबाद। दिल्‍ली के रामलीला मैदान 10 अगस्‍त को ‘पेंशन अधिकार महारैली’ का आयोजन किया गया है। इसमें हजारों रेलकर्मी शामिल होंगे। महारैली में शामिल होने के लिए धनबाद मंडल से भी रेलकर्मी दिल्‍ली रवाना हो गए हैं।

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव के दिशा निर्देश पर धनबाद मंडल की सभी शाखा से हजारों रेल कर्मचारी दिल्ली रवाना हुए। ईसीआरकेयू के बैनर तले एनपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए विभिन्न ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

महारैली में हाजीपुर के पांचों रेल मंडल के साथ-साथ धनबाद मंडल की सभी 14 शाखाओं से हजारों की संख्या में रेल कर्मचारी रामलीला मैदान में होने वाली पेंशन अधिकार महारैली में शामिल होंगे। यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि धनबाद मंडल के तीन केंद्रीय पदाधिकारी मोहम्मद जियाउद्दीन, ओपी शर्मा और ओमप्रकाश के नेतृत्‍व में कर्मचारी रवाना हुए।

धनबाद, गोमो, कतरास, पाथर्डीह चंद्रपुर शाखा सहित सभी 14 शाखा के पदाधिकारी आरएन चौधरी, सुनील सिंह, नेताजी सुभाष, महेंद्र महतो, प्रशांत बनर्जी, जेके शाह, बीके झा, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, पीके सिन्हा, परमेश्वर कुमार, विश्‍वजीत मुखर्जी, प्रभाकर कुमार, सीएस प्रसाद, आरके गोप, सुरेंद्र कुमार चौहान, बीके साव, अमित शेखर सिंह, रोशन कुमार, आशीष सिंह, रवि सिंह, बीबी सिंह, सुनील कुमार सिंह, इंद्रमोहन सिंह एवं धनबाद मंडल के रेल कर्मचारी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।