पुल का एक पाया टूटा, कई गांव के लोगों का आवागमन बाधित

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत बलियारी पंचायत के पखनाहा गांव स्थित पंडी नदी में वर्षों पहले बने पुल का एक पाया टूट गया। इस पुल से पखनाहा, बलियारी सहित हेठार क्षेत्र के कई गांव के लोगों का आना जाना होता है। इससे आवागमन बाधित हो गया।

जानकारी के मुताबिक उक्त पुल का निर्माण 10 से 12 वर्ष पूर्व विशेष प्रमंडल ने कराया था। पिछले दिनों पंडी नदी में आई बाढ़ से पुल के एक पाया का 80 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया था। यह पुल वर्षों से जर्जर स्थिति में था, किन्तु किसी भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अब पुल पूर्ण रूप से ध्वस्त होने की स्थिति में नजर आ रहा है।

इस पुल के माध्यम से दर्जनों गांवों के लोगों का आवगमन होता था, जो अवरुद्ध हो गया। उक्त पुल के पास एक छठ घाट का निर्माण कराया गया है, जिससे पंडी नदी का तेज बहाव से उक्त पुल का कुछ भाग ध्वस्त हो गया। पुल के पूर्ण रूप से ध्वस्त होकर बहने की आशंका है। इससे स्थानीय लोग डरे व सहमे हुए हैं।

इस पुल से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन सीधे प्रखंड कार्यालय व कांडी मुख्य बाजार तक होता था। अब लोगों का संपर्क टूट सा गया है। इस जर्जर पुल का निर्माण कराने की मांग स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि व वरीय पदाधिकारियों से की है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।