रांची। झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर भारतीय मजदूर संघ (BMS) के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र हिमते शुक्रवार को रांची पहुंचे। रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष एसएन सिंह और सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया।
सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि रविंद्र हिमते तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आए हैं। वे संगठनात्मक कार्यों से यहां आए हैं।
रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि महामंत्री के आगमन और झारखंड प्रवास से संगठन को बल मिलेगा। कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।