नंदवंशी चेतना मंच ने गांधी मैदान से निकाली तिरंगा यात्रा

बिहार देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। नंदवंशी चेतना मंच ने गया के गांधी मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा गांधी मैदान से टॉवर चौक, रमना रोड, पितामहेश्वर, रामसागर होते हुए म्यूजियम सभागार तक गई। यहां नंदवंशी चेतना मंच ने सम्मान समारोह का भी आयोजन किया।

इस मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंदी कुमार राजवंशी ने कहा कि नंदवंशी समाज को एकत्रित होने की जरूरत है। आज जिस तरह से दूर दराज के लोग गया के गांधी मैदान में एकजुट हुए हैं, यह तिरंगा यात्रा सफल होने की पहचान है।

यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष चंदन नंदवंशी, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार नंदवंशी, नगर जिला अध्यक्ष, रोशन कुमार नंदवंशी, पवन कुमार नंदवंशी, प्रवक्‍ता संदीप कुमार नंदवंशी, जैकी कुमार, विकाश कुमार, शक्ति कुमार नंदवंशी के साथ महिलाएं भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।