एसबीआई के एटीएम से नहीं निकल रहा पैसा, लोग परेशान

अन्य राज्य देश
Spread the love

संजय सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। बोलानी टाउनशिप क्षेत्र स्थित एसबीआई के एटीएम से बीते तीन दिन से पैसे की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे बोलानी एवं आसपास के लोग परेशान हैं।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि बोलानी एसबीआई दस किलोमीटर के एरिया में एकलौता बैंक है। बोलानी खदान कर्मी, ठेकेदार, क्षेत्रवासियों के अलावे झारखंड सीमांचल के ग्रामीणों का एकाउंट इसी बैंक में है।

क्षेत्र के व्यापारि‍यों की मानें तो महीने के 1 से 10 तारीख के बीच बोलानी एसबीआई परिसर से सटे एटीएम एवं सेल खदान गेट के समीप के एटीएम से पैसे की निकासी बंद होने की समस्या पुरानी है। बीच-बीच में भी ऐसा होते रहता है।

व्यापारियों ने बताया कि पैसे की निकासी नहीं होने के कारण अनेकों ग्राहक उधारी खरीदारी करते हैं। महीने का वेतन मिलने पर पैसे देते है। समय से पैसा नहीं मिलने से सभी दुकानदारों को परेशानी होती है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।