स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एलएंडटी ने लगाए पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर जुडको की ओर से रांची पेयजलापूर्ति के लिए पाईपलाईन बिछाने वाली कंपनी एलएंडटी ने सीआरपीएफ कैंप परिसर में 10 हजार पौधे 14 अगस्‍त को लगाये। पर्यावरण की सुरक्षा एवं प्रदूषण रोकने की उद्देश्य से पौधरोपण किये गए।

सीआरपीएफ कैंप में सुरक्षा प्रहरियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधा लगाने में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जवानों ने एलएंडटी के इस कार्य को सराहा। कहा कि आज लगाये गये पौधे भविष्य में ना सिर्फ जवानों को छाया प्रदान करेंगे, बल्कि फल भी देंगे। पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी।

जवानों संकल्प लिया कि वे लगाए गये पौधों का अपनी संतान की तरह ध्यान रखेंगे। खाद पानी देते रहेंगे। इस अवसर पर जुडको और एलएंडटी के अधिकारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।