जुडको के परियोजना निदेशक ने कार्यालय परिसर में फहराया तिरंगा

झारखंड
Spread the love

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जुडको के परियोजना निदेशक (तकनीकी) गोपालजी ने कार्यालय परिसर में  झंडा फहराया। परियोजना निदेशक (प्रशासन) अरविंद कुमार मिश्र और परियोजना निदेशक (वित्त) अमित चक्रवर्ती और महाप्रबंधक (परिवहन) विनय कुमार ने तिरंगे को सलामी दी।

झंडोतोलन के बाद परियोजना निदेशक ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को पर्यावरण की सुरक्षा के साथ देशहित में काम करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के कारण ही हम आज आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। इसे अक्षुण्ण रखना है। इस अवसर पर जुडको के कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।