weather_alert

Jharkhand Weather Alert : रांची सहित इन जिलों में 1 से 3 घंटे में बारिश और वज्रपात संभव

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather Alert : रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ घंटे में यहां के कई इलाकों में वज्रपात होने की प्रबल आशंका है। कई जगह बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालिक अलर्ट जारी कर यह जानकारी दी है।

इन जिलों में असर

मौसम केंद्र के मुताबिक इसका असर पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, गुमला, लोहरदगा, रांची, सिमडेगा,  जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा।

सावधान और सतर्क रहें

लोगों सतर्क और सावधान रहें। सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग नहीं करें।

सीधे यहां खबरें पढ़ें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।