Jharkhand: पुलिस मुख्यालय ने 12 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, देखें लिस्ट

झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर ये आ रही है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 12 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार नागेश्वर रजक को जेपीए हजारीबाग, सत्येंद्र नारायण सिंह को बोकारो जिलाबल, सत्येंद्र ओझा को सीआईडी रांची।

संतोष कुमार को जेएपीटीसी पदमा, नवीन प्रसाद को बोकारो जिला बल, नंदकिशोर राम को जेएपीटीसी पदमा, प्रेम रंजन उरांव को एसीबी रांची, आनंद किशोर प्रसाद को रांची जिला बल, संजय कुमार वर्मन को रांची जिला बल, राजेंद्र कुमार दास को स्पेशल ब्रांच रांची।

बनारसी प्रसाद को धनबाद जिलाबल और मनोज कुमार गुप्ता को स्पेशल ब्रांच रांची में पदस्थापित किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना बुधवार को डीआईजी कार्मिक के द्वारा जारी कर दी गई है।