Jharkhand: कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह का सक्रिय सदस्य लक्की खान यहां से गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। सोमवार को आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य लक्की खान को धनबाद से गिरफ्तार किया है।

झारखंड पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोहों की फंडिंग और अपराध से अर्जित की हुई संपत्ति का पता लगाने तथा इन गिरोहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में धनबाद पुलिस के सहयोग से एटीएस की टीम ने प्रिंस खान गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी लक्की खान प्रिंस खान के निर्देश पर लेवी नहीं देने वाले कारोबारियों पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि अबतक की पूछताछ में धनबाद के प्रसिद्ध क्लीनिक (लैब), मछली कारोबारी रसीद महाजन एवं कपड़ा दुकान अप्सरा ड्रेसेज पर फायरिंग करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इसके खिलाफ पूर्व से छह मामले दर्ज हैं।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।