Jharkhand: गैंगस्टर अमन साहू को दुमका से कड़ी सुरक्षा में चाईबासा जेल में किया गया शिफ्ट

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। झारखंड की दुमका जेल में बंद गैंगस्टर अमन साहू को पश्चिमी सिंहभूम की चाईबासा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार जेल से गैंग को संचालित करने की बात सामने आने के बाद जेल आइजी स्तर पर हुई बैठक में अमन साहू को शिफ्ट करने का प्रस्ताव आया था। उसके बाद उसे शिफ्ट किया गया है।

इसके साथ ही जमीन कारोबारी कमल भूषण और उनके एकाउंटेंट संजय कुमार हत्याकांड का आरोपित डबलू कुजूर और उसका पुत्र राहुल कुजूर को भी शिफ्ट करने का प्रस्ताव आया था। प्रस्ताव एसएसपी ने जेल आइजी उमाशंकर सिंह को भेजा था।

जेल आइजी के साथ राज्य के जेल अधीक्षक, जेलर, एसपी और एसएसपी के साथ हुई बैठक में राहुल कुजूर और डबलू कुजूर को चाईबासा जेल भेजने का प्रस्ताव दिया गया है। कमल भूषण हत्यकांड में पिता डबलू और पुत्र राहुल कुजूर वर्तमान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार रांची में बंद हैं।

इस संबंध में सहायक जेल आइजी सह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार के जेल अधीक्षक हामिद अख्तर ने बताया कि पिता-पुत्र दोनों के शिफ्ट करने का प्रस्ताव आया है, अभी उन्हें शिफ्ट नहीं किया गया है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।