25 अगस्‍त को रिलीज होगी झारखंड के कलाकारों की फिल्म ‘डॉट कॉम शादी के शगूफे’, देखें वीडियो

मनोरंजन
Spread the love

रांची। झारखंड के थिएटर कलाकारों ने एक बड़े ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एक बार फिर से अपना परचम लहराया है। उनकी लघु फिल्म ‘डॉट कॉम शादी के शगूफे’ की रिलीज डेट तय हो गई है। फिल्‍म 25 अगस्‍त, 2023 को रिलीज हो रही है।

रांची स्थिति थिएटर टू सिनेमा की यह फिल्‍म है। कथानक और निर्देशन सनातन ने किया है। स्क्रिप्ट झारखंड के अभिनेता मनोज सहाय ने लिखा है। फिल्म के लगभग सभी कलाकार रांची के युवा रंगमंच के हैं। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी और एडिटिंग भी रांची के ही राजू सोनी एवं सुमित (गोलू) ने किया है।

शंकर पाठक ने स्थानीय कलाकारों का चयन किया है। फिल्म के अभिनय, कथानक, निर्देशन और तकनीकी उत्कृष्ता ने देश के मुंबई स्थित लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफार्म ‘पॉकेट फिल्म’ का ध्यान आकृष्ट किया। फिल्म 25 अगस्त 2023 की शाम 5 बजे पॉकेट फिल्म द्वारा रिलीज किया जा रहा है। दर्शक उनके यूट्यूब चैनल पर इसे देख सकेंगे।

पॉकेट फिल्म्स ने थिएटर टू सिनेमा से एग्रीमेंट कर इस फिल्म के सभी डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को 5 वर्षों के लिए ले लिया है। आगामी वर्षों में पॉकेट फ़िल्म इसे शार्ट फील्म फेस्टिवल में भेजने वाला हैं।

यह फिल्म पूर्ण रूप से झारखंड के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और  तकनीशियन की कृति है। फिल्म की शूटिंग कडरू, रांची के पर्ल रीजेंसी होटल और ओरमांझी में किया गया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।