सेल रांची इकाइयों में मनाया गया स्‍वतंत्रता दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। सेल रांची इकाइयों में 77वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रवादी भावना और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी ईडी (आरडीसीआईएस) निर्विक बनर्जी ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। समारोह में ईडी (एसएसओ और एचआरडी) आशीष चक्रवर्ती, ईडी (सीईटी) एसके वर्मा, ईडी (आरडीसीआईएस) एसके कर और सेल रांची इकाइयों के सीजीएम और अन्य अधिकारी, कर्मचारी और परिवारों की सहभागिता रही।

अपने संबोधन में बनर्जी ने सेल की पिछले वर्ष की उपलब्धियों और विशेष रूप से आरडीसीआईएस की उपलब्धियों के बारे में बात की, जो राष्ट्र को समर्पित कई नए उत्पादों, विशेष रूप से 1175 एचटी ग्रेड रेल को विकसित करना की रही।

चक्रवर्ती ने बताया कि कैसे सेल-एमटीआई की उपलब्धियों के साथ-साथ सेल में सुरक्षा का भी सावधानीपूर्वक पालन किया जा रहा है।

एसके वर्मा ने रांची में सेल के बड़े बौद्धिक पूंजी आधार और इसकी विशाल संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

कर ने शोधकर्ताओं को राष्ट्र हित में सार्थक योगदान के लिए अपने प्रयासों में निरंतर बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह के संचालक राहुल श्रीवास्तव थे।

एमटीआई में आशीष चक्रवर्ती ने और सेल द्वारा वित्त पोषित बच्चों के स्कूल में श्रीमती इंद्राणी बनर्जी, अध्यक्ष इस्पात महिला समाज द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।