जमशेदपुर। आजादी की 76वीं वर्षगाँठ पर अलकबीर पॉलिटेक्निक के प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कबीर वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सदस्यों के साथ साथ अलकबीर पॉलिटेक्निक के अध्यक्ष डॉ मोहम्मद सलीम, संस्थान के प्राचार्य वारिस सरवर इमाम, शिक्षक एवं गैरशैक्षणिक कर्मचारी भी उपस्थित थे।
ध्वजारोहण के बाद संस्थान के विद्यार्थियों ने कविता, नज़्म, भाषण के माध्यम से अपने विचारे रखें। प्रज्ञा कुमारी (प्रथम वर्ष, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग) ने देश पर मर मिटने वाले जवानों की भावनाओं को व्यक्त किया।
संस्थान की कर्मचारी श्रीमती चंदा देवी ने बच्चों को देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझने और उसे निभाने की नसीहत दी। सादिक (प्रथम वर्ष, सिविल इंजीनियरिंग विभाग) ने नज़्म के ज़रिये सभी से देश में एकता बनाये रखने की अपील की।
अनम यूसुफ़ (प्रथम वर्ष, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग) ने अपनी बुलंद आवाज़ और विचारों के साथ सभा में उपस्थित सभी के दिलों में देशभक्ति का जज़्बा भरा।
संस्थान के प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने देश के लिए क़ुर्बाबानी देने वाले अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। संस्थान के विद्यार्थी एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि हम सभी अपनी-अपनी छोटी बड़ी ज़िम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं, ताकि संस्थान, समाज एवं देश की तरक्की हो।
संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद सलीम ने स्वतंत्रता समारोह के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अलताफ अहमद (विभागाध्यक्ष, इंजीनियरिंग रसायन विभाग) और साहिल आजम (छात्र, द्वितीय वर्ष, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग) ने किया।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।