फिशरीज कॉलेज विद्यार्थी और प्रोफेसरों ने निकाली प्रभात फेरी

झारखंड
Spread the love

गुमला। झारखंड के एकमात्र फिशरीज साइंस कॉलेज ने आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रभात फेरी का आयोजन 14 अगस्‍त, 2023 को किया। इसका आयोजन ‘हर घर तिरंगा अभियान और मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम’ के तहत किया गया।

कॉलेज के मुख्य भवन से गुमला शहर के टावर चौक तक प्रभात फेरी शुरू हुई। फेरी में कॉलेज के सहायक प्राध्यापक के साथ 55 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

सह अधिष्ठाता डॉ एके सिंह के मार्गदर्शन में निकली प्रभात फेरी का नेतृत्व सहायक प्राध्यापक सह एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ ओम प्रवेश कुमार रवि एवं एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम ने किया।

सहायक प्राध्यापक डॉ श्वेता कुमारी, डॉ गुलशन कुमार, डॉ रोहिताश यादव, डॉ हफीफ रोशन केटी, डॉ मन मोहन कुमार और डॉ कस्तूरी चट्टोपाध्याय ने भी इसमें भाग लिया। छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

प्रभात फेरी में छात्र ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे। हमारे बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का भी जाप कर रहे थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था।