
नई दिल्ली। बड़ी खबर राष्ट्रीय राजधानी से आई है। दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपने दोस्त की 14 वर्षीय बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में बाल शोषण का मामला दर्ज किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने चाइल्ड एब्यूज केस की जांच के लिए भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं और POCSO एक्ट के तहत वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में अधिकारी की पत्नी पर भी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार में कथित तौर पर मदद करने का आरोप लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक लड़की बारहवीं क्लास की स्टूडेंट है। उसने 2020 में अपने पिता को खो दिया, जिसके बाद आरोपी उसे अपने घर ले आया। आरोप है कि उसने 2020 से 2021 के बीच कई बार नाबालिग के साथ बलात्कार किया।
आरोप है कि जब किशोरी गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने इस बारे में अपनी पत्नी को बताया। नाबालिग लड़की ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि अधिकारी की पत्नी ने कथित तौर पर अपने बेटे को दवाएं लाने के लिए कहा और घर पर ही गर्भपात करा दिया गया।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।