छत्तीसगढ़। रायपुर के पूर्व युवा कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष आसिफ़ मेमन के ख़िलाफ न्यायालय ने एक मामले में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस मामले में नूर बेगम ने न्यायालय से शिकायत की थी।
रायपुर निवासी नूर बेगम ने मोवा स्थित अपनी 75,000 वर्ग फ़ीट ज़मीन का सौदा कांग्रेस नेता आसिफ़ मेमन से 3 करोड़ 9 लाख रुपये में किया था। इसके एवज में कांग्रेस नेता ने नूर बेगम को 7 पीडीसी चेक दिए। ये सातों चेक बाउंस हो गए।
इसके बाद नूर बेगम ने इस मामले की शिकायत न्यायालय में की। न्यायालय ने शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता के ऊपर रायपुर सिविल लाइंस पुलिस को एफआईआर करने का आदेश दिया। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने 420 के तहत कांग्रेस नेता के ऊपर एफआईआर दर्ज की, पर कांग्रेस नेता को गिरफ्तार नही कर पाई।

कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी नहीं होने पर नूर बेगम ने इस मामले की अपील हाई कोर्ट में की। इसपर हाई कोर्ट ने पुलिस को विवेचना कर चार हफ्ते में न्यायालय में चालान पेश करने का आदेश दिया। पुलिस ने कांग्रेस नेता आसिफ मेमन को फरार बताते हुऐ न्यायालय में चालान पेश किया है। न्यायालाय ने अब कांग्रेस नेता आसिफ़ मेमन के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।