नई दिल्ली। बुधवार को हिंदुस्तान इतिहास रचने जा रहा है। भारत का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-3 आज चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। ISRO के अनुसार, चंद्रयान-3 आज (23 अगस्त) को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव के निकट सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कोई भी देश सफलतापूर्वक लैंड नहीं कर पाया है, ऐसे में अगर चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग कर पता है, तो भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का सीधा प्रसारण 23 अगस्त 2023 को इसरो की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल और डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा।
इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच चल रही है। सबकुछ सुचारू रूप से जारी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में चंद्रयान 3 मिशन को स्कूलों में लाइव प्रसारण दिखाने का आदेश जारी किया गया है।
महानिदेश स्कूल शिक्षा विभाग और राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है। इसमें 23 अगस्त की शाम को एक घंटे के लिए स्कूल और शिक्षण संस्थान में बच्चों को लाइव प्रसारण दिखाने के लिए कहा गया है।
बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों से चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए विशेष सभाएं आयोजित करने को कहा है। उच्च शिक्षा सचिव के संजय मूर्ति ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को लिखे एक पत्र में कहा है कि भारत के चंद्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है, जो न केवल जिज्ञासा को बढ़ावा देगा, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्वेषण के लिए जुनून भी जगाएगा। इससे गर्व और एकता की गहरी भावना पैदा होगी, क्योंकि हम सामूहिक रूप से भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ताकत का जश्न मनाएंगे।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।