
रांची। सीसीएल प्रबंधन ने कई अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसका आदेश मुख्यालय स्थित अधिकारी स्थापना शाखा ने जारी कर दिया है। अफसरों को नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
एमएम संवर्ग के चीफ मैनेजर जोएश नायक एनके एरिया में स्टाफ ऑफिसर (एमएम) थे। उनके पास रजहरा एरिया का भी अतिरिक्त प्रभार था। उनका तबादला रांची स्थित गांधीनगर अस्पताल में उसी पद पर कर दिया गया है।
कंपनी मुख्यालय में एमए डिपार्टमेंट (पर्चेज) में रहे मैनेजर प्रिय रंजन सिंह को एनके एरिया का स्टाफ ऑफिसर (एमएम) बनाया गया है। उन्हें रजहरा एरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एमटी सिविल शुभम सिंह की पोस्टिंग सीआरएस, बरकाकाना में की गई है।
उत्खनन संवर्ग के चीफ मैनेजर उमेश कुमार पासवान ढोरी एरिया में पीई (एक्स), एसडीओसीएम थे। उन्हें ढोरी एरिया में एसओ (एक्स) बनाया गया है।
उत्खनन संवर्ग के चीफ मैनेजर एके दास ढोरी एरिया में पीई (एक्स), एएडीओसीएम थे। उन्हें ढोरी एरिया का पीई (एक्स), एसडीओसीएम बनाया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।