रांची। सीसीएल के सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने कहा कि वर्ष 2028 तक भूमिगत कोयला उत्पादन को 0.7 MT से बढ़ाकर 7 MT तक करने का लक्ष्य है। इसके लिए भूमिगत खदान को मशीनीकरण करने की योजना पर काम चल रहा है। वे 15 अगस्त को रांची स्थित मुख्यालय में तिरंगा फहराने के बाद बोल रहे थे। उन्होंने बेहतर काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया।
10 फीसदी अधिक उत्पादन
सीएमडी ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 84 MT उत्पादन करना लक्ष्य है। कंपनी ने 31 जुलाई तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज करते हुए 23.3 मिलियन टन कोयले का उत्पादन कर लिया है। इसी अवधि में सरफेस माइनर उत्पादन में 20% की वृद्धि दर्ज करते हुए गत वर्ष 12.86 MT की तुलना में 15.40 MT कोयले का उत्पादन हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में 31 जुलाई तक प्रेषण में 7% और ओबीआर में 4% की वृद्धि दर्ज की जा चुकी है।

पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
कोयला उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कंपनी द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। एक जिम्मेदार सार्वजनिक उपक्रम की भूमिका निभाते हुए कोयला खनन में अभी तक लगभग 7,300 हेक्टेयर वन भूमि का अपयोजन हो चुका है। इस वर्ष उम्मीद है कि 699 हेक्टेयर वन भूमि को खनन और इससे संबंधित गतिविधियों के लिए अपयोजन किया जाएगा।
दिसंबर तक पूरा होगा
सीएमडी ने कहा कि First Mile Connectivity Projects, North Urimari CHP / Silo का निर्माण दिसंबर, 2023 तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावे कोनार CHP एवं KDH/Punadih में First Mile Connectivity Projects पर भी कार्य प्रगति पर है। आम्रपाली CHP/Silo और कारो के लिए भी निविदाएं दी गई हैं। इससे पर्यावरण अनुकूल तरीके से कोयला संप्रेषण में मदद मिलेगी।
वाशरी निर्माण की स्थिति
सीएमडी ने कहा कि न्यू रजरप्पा वाशरी, ढोरी वाशरी, न्यू कथारा वाशरी के लिए Lol जारी किए गए हैं। पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के उद्देश्य से कंपनी में 22 इलेक्ट्रीक वेकिल्स अभी चल रही हैं। आने वाले वर्षों में इसकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

85 मेगावाट का सोलर प्लांट
सीएमडी ने कहा कि कंपनी जीरो कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। वर्तमान में 1.25 मेगावाट क्षमता वाली रुफटॉप सोलर पावर प्लांट कार्यरत है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सीसीएल में 85 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित करना लक्ष्य है।
पौधरोपण को बढ़ावा
सीसीएल में 5 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को जैविक रूप में पुनः स्थापित कर 90 लाख से अधिक पौधरोपण किया गया है। रजरप्पा क्षेत्र में 1.74 हेक्टेयर भूमि को Miyawaki Plantation के रूप में विकसित करने का काम हो रहा है। वर्ष 2022-23 में 178 हेक्टेयर क्षेत्र में 3 लाख 75 हजार पौधरोपण किया गया है। वर्ष 2023-24 में 220 हेक्टेयर क्षेत्र में 5.5 लाख पौधारोपण का कार्य प्रगति पर है।
अन्य जगह ध्वाजारोहण
गांधीनगर अस्पताल, खेलगांव में भी झंडा फहराया गया। खेलगांव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। गांधीनगर अस्पताल में डीपी हर्ष नाथ मिश्र ने झंडा फहराया। उन्होंने बेहतर काम करने वाले कर्मियों को सम्मानित भी किया।

यहां भी पढ़े खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।