अररिया। बिहार के अररिया के रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने भी की। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में भरगामा थाना क्षेत्र के भरना गांव के रहने वाले विपिन यादव पिता- छेदी यादव, रानीगंज के बेलसरा के रहने वाले भवेश यादव पिता- लस्सी यादव, आशीष यादव पिता- देवानंद यादव, रानीगंज के कोशिकापुर के रहने वाले उमेश यादव पिता- स्व. तेजनारायण यादव शामिल हैं। इस बात की जानकारी अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह ने दी।
गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। नामजद बनाये गए आरोपितों में दो पूर्व से ही न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं। इसमें रानीगंज के बेलसरा के ही रुपेश यादव पिता- उगेन यादव है, जो वर्तमान समय में सुपौल जेल में बंद है। नामजद आरोपियों में रानीगंज के कोशिकापुर के ही क्रांति यादव पिता-उमेश यादव है और वर्तमान समय में यह अररिया जेल में बंद है।
इससे पहले रानीगंज के प्रखंड पत्रकार विमल कुमार यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने उनके पिता हरेंद्र प्रसाद के फर्द बयान पर रानीगंज थाना में प्राथमिकी कांड संख्या -338/2023 दिनांक 18 अगस्त 2023 भादवि की धारा 302/120(बी), 34 भादवि एवं 27 सशस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।
प्राथमिकी में आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गयी। आठ नामजद आरोपियों में से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार-चार अलग टीम बनाई थी और इन चार आरोपियों को अलग-अलग बनाई गई टीम ने गिरफ्तार किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।