BAU : डीएसपीएमयू के विद्यार्थियों ने पूरा किया 15 दिवसीय इंटर्नशिप

झारखंड
Spread the love

रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (रांची) के 20 छात्र-छात्राओं ने 15 दिवसीय इंटर्नशिप प्रशिक्षण पूरा किया। इसका समापन 23 अगस्‍त को हुआ। विद्यार्थी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के कृषि संकाय के अधीन मृदा विज्ञान विभाग में इंटर्नशिप कर रहे थे।

मौके पर कुलपति डॉ ओएन सिंह ने प्रत्येक छात्र-छात्राओं से इंटर्नशिप के अनुभवों को जाना। उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण- पत्र प्रदान किया। उन्होंने औद्योगिक प्रदूषण और फसल उत्पादन में इसके प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता के नुकसान और पर्यावरण पर इसके प्रभाव, जलवायु के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए हाल की प्रथाओं आदि की जानकारियों को साझा किया। राज्य के अन्य विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लाभ के लिए भी इस प्रकार का इंटर्नशिप प्रशिक्षण जारी रखने पर जोर दिया।

मौके पर डीन एग्रीकल्चर डॉ डीके शाही ने मिट्टी के रासायनिक विश्लेषण, भौतिक और जैविक मापदंडों के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को बेहतर मृदा स्वास्थ्य एवं मृदा परीक्षण के संबंध में किसी भी प्रश्न के लिए भविष्य में संकाय सदस्यों से संपर्क बनाये रखने की बात कही।

पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ शशि भूषण कुमार ने ‘उच्च फसल उत्पादन के लिए मिट्टी के पर्यावरण में सुधार की रणनीतियां’ विषयक इंटर्नशिप के विषयों की जानकारी दी। बताया कि छात्रों ने व्यावहारिक और सैद्धांतिक भागों में मिट्टी, पौधे और पानी के नमूने और इसके तरीकों के बारे में सीखा।

प्रशिक्षण के बाद छात्र-छात्राओं ने स्वयं प्रयोगशाला में पीएच, ईसी, कार्बनिक कार्बन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश और सूक्ष्म पोषक तत्व का विश्लेषण किया। उन्हें जैव उर्वरक उत्पादन और उसके उपयोग, मृदा प्रदूषण प्रबंधन भी सिखाया गया। छात्रों द्वारा समर्पित अंतिम रिपोर्ट का संकाय सदस्यों द्वारा मूल्यांकन किया गया।

समारोह का संचालन एवं धन्यवाद डॉ अरविंद कुमार ने दी। मौके पर डीएसपीएमयू के प्राध्यापक सोनी कुमारी, संदीप प्रसाद और अनुशील आनंद सहित मृदा विज्ञान विभाग के डॉ बीके अग्रवाल, डॉ पीबी साहा, डॉ एनसी गुप्ता, डॉ आशा कुमारी सिन्हा, डॉ जय प्रकाश कुमार भी मौजूद है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।