मुंबई। अभिनेता वरुण मित्रा ‘रक्षक-इंडियाज ब्रेव्स’ में सेना अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी 2004 में जम्मू रेलवे स्टेशन पर हुए भयानक आतंकवादी हमले और स्वर्गीय अशोक चक्र पुरस्कार विजेता लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह पर आधारित है। उन्होंने अपनी जान देने से पहले आतंकवादियों को मारकर असली नायक की भूमिका निभाई थी।
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर साझा किया है। उन्होंने एक ऑफिशियल बयान में कहा, ‘स्वर्गीय लेफ्टिनेंट त्रिवेणी सिंह-एक सच्चे जन्मजात नायक’ की साहस की ऐसी कहानी को सामने लाना मेरा सौभाग्य है। मैं इस किरदार को निभाते हुए निश्चित रूप से घबरा रहा था, क्योंकि यह पहली बार है जब मैं एक नायक की भूमिका निभा रहा हूं।’
स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म ‘रक्षक – इंडियाज़ ब्रेव्स’ रिलीज होगी। यह जगरनॉट प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और अक्षय चौबे द्वारा निर्देशित है।
यहां भी पढ़ सकते हैं खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।