भद्राशाही-बड़बिल मुख्य मार्ग पर दुर्घटना, बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

अन्य राज्य देश
Spread the love

संजय सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। बड़बिल थाना क्षेत्र के भद्राशाही-बड़बिल मुख्य मार्ग पर 10 अगस्‍त को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज स्‍थानीय अस्‍पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर लगभग 2.30 बजे घटी। इसमें बाइक सवार दो व्यक्तियों मे एक की मौत मौके पर ही हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

स्‍थानीय लोगों के मुताबिक भद्राशाही से बड़बिल टाउनशिप की ओर आ रहे एक बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे। बड़बिल कॉलेज के निकट मुख्य मार्ग पर गलत दिशा से आ रही एक हाइवा ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक समेत सवार दोनों व्यक्ति हाइवा के नीचे गिर गए।

बाइक चालक सुमित दास की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति रोहित माहंतो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बड़बिल सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में इलाज किया जा रहा है।

मृतक सुमित दास बड़बिल टाउनशिप के साधुसिंग हाटिंग का रहने वाला था। घायल रोहित माहंतो बड़बिल शहर के राम नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।