Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 4 जुलाई, 2023

मेष

काम मन मुताबिक पूरे होंगे। सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ उपहार में कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय-सारिणी बदलने की जरूरत है। करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। घरेलू वातावरण किसी घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष

दिन उत्तम रहेगा। इच्छाओं की पूर्ति होगी। कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल नहीं दें। बच्चे शुभ समाचार दे सकते हैं। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन

दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहें हैं तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आसानी होगी। उधार के लेन-देन से बचें। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में सहकर्मी काम को लेकर सपोर्ट करेंगे। ऑफिस का माहौल बदल सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क

दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। उनको कुछ अच्छा सिखा सकते है। कोई मित्र मिलने आ सकता है। उससे निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह

किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। किसी दोस्त या रिश्‍तेदार से मुलाकात हो सकती है। इससे मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या

दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने की योजना बना सकते हो। व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। जॉब के ईमेल आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला

दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। किसी दोस्त की मदद करने कर सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक

नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। फिजूल खर्च कम करने का प्रयास करेंगे तो भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु

दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। किसी कार्य को लेकर एकमत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं। रिश्ता और भी मधुर होगा। महिलाएं घर का कार्य जल्दी समाप्त कर परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर

ज्यादा क्रोध करने से काम बिगड़ सकता है। किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

कुंभ

दिन लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरुआत करें। सफलता तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन

दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है। बातों से लोग प्रभावित होंगे। सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को काबू में रखें। खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है। काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)