Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

today’s horoscope : 1 जुलाई, 2023

मेष

दिन सामान्य रहेगा। घर में किसी बड़े की सलाह लें। कार्यालय या घर का कामकाज ज्यादा होने से थोड़ी थकान हो सकती है। किसी साथी की मदद लेने से काम जल्द पूरे हो जायेंगे। अनावश्यक धन व्यय होनी की चिंता रहेगी। विद्यार्थियों के लिये दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्रेम जीवनसाथी के लिए सुखदायक होगा। दाम्पत्य जीवन मे आ रही परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क हो सकता है, जो काफी फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा मिलेगा। नौकरी कर रहे लोग की आय में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ बात करेंगे। कारोबार में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

मिथुन

खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। तनाव काफी हद तक ख़त्म हो जायेगा। पैसे कमाने के कई नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है। उन्हें शोहरत और पहचान भी मिलेगी। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। घर में बच्चों की खिलखिलाहट से खुशी का माहौल बना रहेगा।

कर्क

आत्मविश्वास उच्च रहेगा। सामाजिक कामकाज में मन लग सकता है। साथ कारोबार करने वाले लोग आपके सुझाव से प्रभावित हो सकते हैं। तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। संतुलित भोजन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। बिजनेस में किसी सहयोगी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। खेलते समय बच्चों का ख्याल रखें।

सिंह

दिन अनुकूल रहेगा। कुछ नया करने की सोचेंगे। लोगों के बीच वाणी का जादू चला सकते हैं। सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। जी तोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार की मदद मिलने से सफलता कदम चूमेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से सब अच्छा रहेगा।

कन्या

दिन मिला-जुला रहेगा। वर्तमान स्थिति से संतुष्ट रह सकते हैं। बच्चों के साथ समय बेहतर बीतेगा। धन संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। नए लोगों से बात करने से फायदा भी हो सकता है। धर्म कर्म में विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा। कुछ कठिन परिस्तिथियां सामने आ सकती है। कारोबार में फायदा होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

तुला

दिन शानदार रहेगा। किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विवाहित जीवन में आ रही परेशानि‍यां समाप्त हो जाएंगी। किसी बात को लेकर बड़ी बहन से कहासुनी हो सकती है। शाम तक सब ठीक हो जायेगा। कुछ ऐसे लोगों से बात होगी, जिनके पास पैसे कमाने के बहुत अच्छे विचार होंगे। लोगों की मदद से इनकम बढ़ सकती है। कमियों को निखारने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक

दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए तैयार रहना चाहिए, जो अचानक मिल सकता है। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। सामाजिक कामों को करने में सफल रहेंगे। इससे नाम और रुतबा भी बढ़ेगा। विवाहित शाम को साथ में डीनर करने का प्लान बनायेंगे। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु

दिन धार्मिक गतिविधियों में अधिक बीत सकता है। कुछ चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने की आशंका है। चीजों को संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के नाम पर कुछ निवेश कर सकते, जो कि आगे चलकर बहुत अच्छा साबित होगा। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। इससे बच्चे खुश होंगे। ईमानदारी से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। माता पिता का सहयोग रहेगा।

मकर

दिन ठीक-ठाक रहेगा। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में वरिष्ठ से सहयोग मिलेगा। महिलाओं को दिनभर के कामों के बाद शाम को थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें। बच्चों को घर के बड़ों से कोई सलाह मिल सकती है। कारोबारियों को नयी योजना बनाने से फायदा होगा।

कुंभ

दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता सफलता से खुश होंगे। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा। सुबह योग करने से चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। शेयर बाजार, लॉटरी आदि में पैसा लगाने से बचे, क्योंकि इसमें हानि हो सकती है। कार्यालय मीटिंग के दौरान किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जो आगे चलकर कोई बड़ा फायदा करा सकता है। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।

मीन

व्यावहारिक रहेंगे। कंट्रक्शन का काम करने वालों को बड़ा कोंट्रेक्ट मिल सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने के योग हैं। मेहनत से काम से करियर में सफलता मिलेगी। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। मन में किसी तरह का गिला-शिकवा है तो उसे प्रेमी को बताएं। सब ठीक हो जायेगा। भाई-बहन के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस होगा। रूके हुए काम में सफलता मिलेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)