Ranchi: बाबूलाल मरांडी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का संभाला पदभार, कही ये बड़ी बात

झारखंड
Spread the love

रांची। शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूजा और हवन कर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। राजधानी रांची के हरमू स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। साथ ही उनको पगड़ी और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीते तीन सालों से प्रदेश भाजपा की टीम ने बेहतर काम किया है। संगठन को मजबूत करने की दिशा में मेरा पुरजोर प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार सभी 14 सीटें जीतने का लक्ष्य है। साथ ही विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम लाएंगे और सरकार बनायेंगे।

मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के अलावे भारी संख्या में भाजपा नेता मौजूद थे।