indian-railway

रांची-आनंदविहार संपर्क क्रांति एक्‍सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्‍त कोच

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थाई रूप से कोच संयोजन मे वृद्धि की गयी है। अब इन ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 1 कोच और वातानुकूलित 2-टियर का 1 कोच यानी 2 अतिरिक्त कोच लगेंगे। इसे 3 महीने के लिए अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

ट्रेन संख्या 12825 रांची-आनंदविहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 31 जुलाई से 30 अक्‍टूबर, 2023 तक उपरोक्त कोच लगाये जाएंगे।

ट्रेन संख्या 12826 आनंदविहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 2 अगस्‍त से 1 नवंबर, 2023 तक उपरोक्त कोच लगाये जाएंगे।