मंसूर अंसारी के घर छापा, अवैध साल लकड़ी बरामद, होगी कार्रवाई

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के चरहु गांव में वन विभाग की टीम और थाना प्रभारी ने बुधवार को संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। इसमें 2 पीस साल चौपहल और लगभग 25 पीस साल चौखट जब्‍त किया गया। इस मामले में मंसूर अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिला वन क्षेत्र पदाधिकारी (डीएफओ) अरविंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि चरहु गांव के मंसूर अंसारी के घर के बाहर साल के बोटो की चिरई हो रही है। इसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए ये छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने इसे रोकने के लिए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। वन क्षेत्र पदाधिकारी और थाना प्रभारी की सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित करते हुए मंसूर अंसारी के घर से अवैध साल लकड़ी को बरामद किया गया। मंसूर अंसारी पर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

छापेमारी टीम में रेंजर अरुण कुमार, वनपाल जाया उरांव, वनरक्षी रवि विमल मिंज, रमेश भगत, गौतम राम, किशोर नंद कुमार, प्रदीप साहू, सुमित लकड़ा और होमगार्ड के जवान के साथ बगड़ू थाना प्रभारी पंकज शर्मा और महिला पुलिस बल और बाइक दस्त शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।