Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून फिर से सक्रिय होने वाला है। पिछले 24 घंटे में कमजोर रही। राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे और कई इलाकों में भारी बारिश में हुई। कल यानी 12 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 11 जुलाई को दी।
कल ये स्थिति
राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
13 से 15 जुलाई तक ये स्थिति
राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
16 और 17 जुलाई को ये स्थिति
राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
इसके लेकर अलर्ट जारी
12 से 14 जुलाई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
तीन दिन भारी बारिश संभव
12 और 13 जुलाई को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
14 जुलाई को को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।