श्रावण मास के हर सोमवार की शाम पहाड़ी मंदिर के द्वार पर होगी महाआरती

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। धार्मिक संगठन और सामाजिक संगठनों की बैठक पहाड़ी मंदिर के समीप स्थित चंद्रवंशी दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के प्रांगण में हुई। इसमें कि सर्वसम्मति श्रावण मास के प्रत्येक सोमवारी को पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर भव्य संध्या महाआरती करने का निर्णय लिया गया।

मौसम और समय को देखकर आयोजकों की सर्वसम्मति से कार्यक्रम में फेरबदल किया जा सकता है। यह भी निर्णय लिया गया कि संध्या आरती के कार्यक्रम का अध्यक्ष नहीं होकर कमेटी के सभी लोग आयोजक होंगे। शहर के तमाम गणमान्य लोगों को सादर आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में नन्द किशोर सिंह चंदेल, दीपक ओझा, बंटी यादव, विनय सिंह, नमन भारतीय(गुल्लु), सत्येंद्र सिंह, सुनील यादव, सुनील कुमार सिंह, राणा सिंह, जितेंद्र सिंह, राखी कौर, अशोक यादव, विकास सिंह, बीरेंद्र प्रसाद, कुंवर यस सिंह परमार, रॉनित शाह, शुभाशीष चटर्जी, क्षितिज मिश्रा, जयनाथ पाण्डेय, अमन कुमार, विवेक कुमार, टीके मुखर्जी, नीतू सिंह, शिल्पी कुमारी वर्मा, पुजा कुमारी, नीतू बजाज, स्वप्ना चटर्जी, अमृता शर्मा, पिंकी शर्मा, बबीता सिंह, मधु सिंह, कुमकुम गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

आठ सोमवारी के कार्यक्रम

10 जुलाई को 101 दीप से शाम 5 बजे से पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास और उसके बाद खीर महा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

17 जुलाई को शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा की घंटि‍यों के साथ भव्य संध्या महाआरती आरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास और उसके बाद खीर महा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

24 जुलाई को शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा को शंखानंद कर भव्य महाआरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास और उसके बाद खीर महा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

31 जुलाई को शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा की अनेक धूवनो से धूनो भव्य महाआरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास और उसके बाद खीर महा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

7 अगस्‍त को शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा की फूलों से भव्य संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास और उसके बाद खीर महा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

14 अगस्‍त को शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा की भगवान के रूप धारण किए गए बच्चों के द्वारा बाल मंडली भव्य संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास और उसके बाद खीर महा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

21 अगस्‍त को शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा की अगरबत्ती भव्य महाआरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास और उसके बाद खीर महा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

8. 28 अगस्‍त को शाम 5 बजे पहाड़ी बाबा की कपूर महाआरती सैकड़ों की संख्या में हरा साड़ी पहने हुए महिलाओं के द्वारा भव्य महाआरती पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास और उसके बाद खीर महा भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।