Breaking : शंख पुल के समीप मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

अपराध झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा के शंख पुल के समीप सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिला। इसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्‍थल पर पहुंची। शव को कब्‍जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक शंख पुल स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से शव मिला। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में ले कर जांच में जुट गई। लोगों से पूछताछ में जुट गई है।

शव का शिनाख्त कैमों केंद्र टोली निवासी सूरज लोहरा (पिता निर्मल लोहरा) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सूरज की शादी चार-पांच दिन पहले ही हुई थी। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी वहां पहुंचे। उनका रो रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। शव को देखने के लिए आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। लोग कई तरह की चर्चा भी कर रहे हैं। हालां‍कि जांच के बाद ही सही तथ्‍य उजागर हो सकता है।