चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में किया बड़ा बदलाव, बाबूलाल मरांडी को झारखंड की कमान

झारखंड
Spread the love

रांची। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले गए। बाबूलाल मरांडी को झारखंड की कमान सौंपी गयी है।  

बीजेपी ने प्रदेश के पहले सीएम और केंद्रीय मंत्री बाबूलाल मरांडी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। बाबूलाल मरांडी को झारखंड बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यहां बता दें कि बीजेपी ने कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव किया है। मंगलवार को भाजपा ने पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल करते हुए इसका एलान किया। झारखंड में पहले दीपक प्रकाश प्रदेश अध्यक्ष थे।

वहीं अब बाबूलाल को नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसी के साथ किशन रेड्डी को तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इन्ही के साथ आंध्र प्रदेश में डी। पुरंदेश्वरी और सुनील जाखड़ को पंजाब का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।