BCCL : प्रबंधन के इस आदेश से कामगारों में हड़कंप, आक्रोश

झारखंड
Spread the love

धनबाद। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन ने एक आदेश जारी किया है। इससे कामगारों में हड़कंप मच गया है। वे नाराज हैं। उनका आक्रोश बढ़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक बीसीसीएल की‍ सिजुआ एरिया के निचितपुर कोलियरी के खान प्रबंधन ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कर्मियों का रविवार ड्यूटी के बदले मिलने वाले रेस्‍ट को संबंधित कर्मी उसी सप्‍ताह में उसका उपयोग करना सुनिश्चित करे।

कामगार इस आदेश को गलत बता रहे हैं। उनका कहना था कि यह तुगलकी फरमान है। अब तक ऐसा प्रावधान नहीं था। अब क्या कामगार रविवार ड्यूटी के बदले मिलने वाला रेस्ट भी प्रबंधक की मर्जी से लेंगे।

इस आदेश के खिलाफ कामगार एकजुट होने लगे हैं। उनका गुस्‍सा बढ़ने लगा है। उन्‍होंने इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रबंधन का यह तुगलकी फरमान किसी भी हाल में नहीं चलेगा।