today’s horoscope : 22 जून, 2023
मेष
दिन फायदेमंद रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य करने में रुचि रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
वृष
खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। किसी करीबी से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें निभायेंगे।
मिथुन
ऑफिस में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। कुछ ऐसे मामलों में भी पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आसपास हर चीज पर गौर करने की जरूरत है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
कर्क
किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कोई काम बनते-बनते रुक सकता है। शाम तक वह पूरा हो जायेगा। रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा।
सिंह
कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए अवसर खुलेंगे। जीवनसाथी की मदद से फायदा होगा। भविष्य के बारे में विचार करने की जरूरत है। बहुत-सी उलझनें दूर होंगी। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। योजनाएं सफल रहेंगी।
कन्या
परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ जरूरी निर्णय फायदा दिला सकते हैं। कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। छात्र शांत मन से विचार करें। पूरा ध्यान काम में लगा रहेगा।
तुला
परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। परेशानियां दूर होंगी। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। उधार देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।
वृश्चिक
तरक्की के कई नए रास्ते नजर आयेंगे। पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। शाम को बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। प्रेमीजन के लिए रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। मित्र की मदद से जरूरी काम पूरा हो जायेगा।
धनु
व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। खुश होकर बॉस कोई गिफ्ट दे सकते है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर
पहले किये गये काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का खुशनुमा वातावरण मन को उत्साह से भर देगा। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी। रिश्तों में मजबूती आयेगी। नए दोस्त बनने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभ मिलने पूरी उम्मीद है। लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
कुंभ
सितारे बुलंद रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। वकीलों के लिए दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी केस पक्ष में रहेगा। निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। काम में सफलता मिलेगी। कई लोग आपसे उम्मीद रखेंगे।
मीन
किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है। घर का महौल खुशनुमा रहेगा। कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखें। यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। समस्याओं का हल निकलेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)