झारखंड के इन IPS को मिला प्रमोशन, इनकी प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कई आईपीएस (IPS) को प्रमोशन दिया है। एक की प्रतिनियुक्ति अवधि बढ़ाई गई है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है।

रिटायर 2002 बैच के आईपीएस अमरनाथ मिश्र को पुलिस उप महानिरीक्षक कोटि में प्रोन्‍नति दी गई है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गई प्रियंका मीना को 1 जनवरी, 2022 के प्रभाव से जूनियर एडमिनिस्‍ट्रेटीव ग्रेड में प्रोन्‍नति दी गई् है। वह 2013 बैच की हैं।

चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी को 1 जनवरी, 2023 के प्रभाव से सीनियर टाईम स्‍केल में प्रोन्‍नति दी गई है। चौधरी 2019 बैच के हैं।

बीएसएफ के समादेष्‍टा संजय मुकुल किस्‍पोट्टा की झारखंड में प्रतिनियुक्ति अवधि एक साल बढ़ा दी गई है। वह 1 अप्रैल, 2024 तक यहां रहेंगे।। वर्तमान में वह झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक हैं।