झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन और श्रमिक संघ की संयुक्त बैठक में लिए गए ये निर्णय

झारखंड
Spread the love

रांची झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन और झारखंड श्रमिक संघ की केंद्रीय कार्य समिति की संयुक्त बैठक केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की अध्यक्षता में आज (गुरुवार) हुई। रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में हुई इस बैठक में कई निर्णय लिये गए।

बैठक में यूनियन के संगठनात्मक बिंदुओं, मजदूर और विस्थापितों की ज्वलंत समस्याओं, यूनियन के सदस्यता अभियान तथा संगठन की मजबूती पर गहन विचार किया गया।

साथ ही झारखंड की विभिन्न कंपनियों जैसे सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल, डीवीसी, बोकारो स्टील, टाटा स्टील, इलेक्ट्रो स्टील, एचईसी, टाटा मोटर्स तथा निजी प्रतिष्ठानों के साथ-साथ बंगाल राज्य के ईसीएल क्षेत्रों में संगठन विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड श्रमिक संघ के संगठन विस्तार करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने तथा मजदूर-विस्थापितों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

मजदूर एवं विस्थापितों की ज्वलंत समस्याओं तथा हेमंत सरकार की ओर से निजी कंपनियों में विस्थापितों एवं स्थानीय को 75 प्रतिशत नियोजन की घोषणा के क्रियान्वयन को लेकर सभी कंपनी के क्षेत्रों में चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

सर्वसमिति से झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन एवं झारखंड श्रमिक संघ के संगठन विस्तार करने के लिए वर्ष 2023 में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ। मजदूर-विस्थापितों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर चरणबद्ध आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया।

केंद्रीय समिति बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष केंद्रीय मथुरा प्रसाद महतो, विजय हांदसा, महासचिव फागु बेसरा, संगठन सचिव विनोद पांडे, शैलेंद्र कुमार मैथी, जय नारायण महतो, विजय रजवार, निशा हेमरोम, सपन बनर्जी, बोधन मांझी, लखी सोरेन, नकुल महतो, हराधन रजवार, अपूर्व सरकार, यूधेश्वर सिंह, रंथू उराव, सोनाराम मांझी, उमाशंकर चौहान, अर्चना गुप्ता, मुरारी ओझा, आरएन सिंह के साथ-साथ यूनियन के सभी केंद्रीय समिति सदस्य उपस्थित थे।