श्री कृष्‍ण प्रणामी ट्रस्‍ट ने 2 गरीब बच्चियों की पढ़ाई का लिया जिम्‍मा

सरोकार झारखंड
Spread the love

रांची। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची ने 2 गरीब बच्चियों की पढ़ाई का जिम्‍मा लिया। संस्था के संस्थापक और संरक्षक स्वामी सदानंद महाराज उन्‍हें स्‍कूल के नाम फीस और एडमिशन की राशि का चेक सौंपा।

स्‍वामी सदानंद महाराज 29 जून को सिलीगुड़ी जाने के क्रम में पटना, गिरिडीह, रामगढ़ होते हुए सडक मार्ग से चलकर रांची पहुंचे। संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, प्रमोद सारस्वत की उपस्थिति में संस्कृति पाठक एव संम्भवी पाठक को चेक सौंपा।

दोनों बच्चियां कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर की छात्रा हैं। क्‍लास 8 के लिए संस्कृति पाठक को 41,838 रुपये और क्‍लास 6 के लिए संम्भवी पाठक को 78,228 रुपये का चेक प्रदान किया। इस राशि से उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सकेगी।                                   

संस्कृति पाठक और संम्भवी पाठक के पिता स्व. इन्द्रेश कुमार पाठक और माता पल्लवी पाठक कांके रोड के शांति‍ नगर के निवासी हैं। पल्लवी पाठक ने 27 जून को गुरु पूर्णिमा पर स्‍वामी जी से सत्संग भवन में मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई थी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, निर्मल छावनिका, नवल अग्रवाल, गोविन्द अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, ओमप्रकाश सरावगी, बेंकट गाडोदिया, पूर्णमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, सुरेश अग्रवाल, मनीष जालान, सज्जन पाडिया, नन्द किशोर चौधरी, विशाल जालान, सीताराम चौधरी, सुशील गाडोदिया, सुरेश भगत अशोक लाठ, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह मौजूद थे।

इसके अलावा महिला समिति की विद्या देवी अग्रवाल, विमला जालान, संतोष देवी अग्रवाल, चन्दा देवी अग्रवाल, प्रमिला पुरोहित, सीता शर्मा, उर्मिला पाड़ि‍या, आशा मिश्रा, कविता गाडोदिया, तारा शर्मा, आशा मुंजाल, मंगला मोदी, करुणा गाडोदिया, अमिता जालान, सुनीता अग्रवाल, सरि‍ता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनीषा जालान भी उपस्थित थीं।