रांची। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के बरियातू स्थित केंद्र में 21 जून को विकलांगों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण किया गया। विकलांगों को अत्यधिक खुश देखकर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के चेयरमैन ललित केडिया और सेक्रेटरी नेमी अग्रवाल ने कहा कि संस्था ने पूरे विश्व में 20 लाख दिव्यांगों का अभी तक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया है। झारखंड में 6000 कृत्रिम अंग प्रदान किए गए हैं।
मौके पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष और समिति के सक्रिय सदस्य रतन लाल अग्रवाल ने इस मानव सेवा कार्य को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर-आधारित एक गैर-लाभकारी संगठन है, जिसकी स्थापना 1975 में डी आर मेहता ने की थी।

यह विकलांगों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जो उन्हें कृत्रिम अंग, कैलीपर्स, बैसाखी, एंबुलेटरी एड्स जैसे व्हील चेयर और अन्य सहायता और उपकरण पूरी तरह से मुफ्त प्रदान करते हैं।