रवीन्द्र सिंह बने झारखंड राज्य विपणन पर्षद के अध्यक्ष, अधिसूचना जारी

झारखंड
Spread the love

रांची। रवीन्द्र सिंह को झारखंड राज्य विपणन पर्षद का अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन (संवर्धन और सुविधा) अधिनियम, 2022 की धारा 23 (1) एवं 86 के तहत रवीन्द्र सिंह को झारखंड राज्य विपणन पर्षद के अध्यक्ष के पद पर अगले आदेश तक तत्कालिक प्रभाव से मनोनीत किया गया है।