JHARKHAND: गुमला में अवैध संबंध के शक में पत्नी की गला काटकर हत्या, फिर…

झारखंड अपराध
Spread the love

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित बाजारटांड़ के समीप बुधवार देर रात अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की मुर्गा काटने वाले चापड़ से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चैनपुर बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि पति-पत्नी का अक्सर विवाद होते रहता था। इसके कारण पत्नी काफी समय से अपने मायके रामपुर गांव में रह रही थी। बुधवार को दोनों की मुलाकात चैनपुर ब्लॉक मोड़ में हुई। इसके बाद पति अमित टोप्पो पत्नी मंजुला टोप्पो को समझा-बुझाकर घर ले आया।

इस बीच होटल में नाश्ता करने के दौरान दोनों में कहासुनी शुरू हो गयी। रात 9:30 बजे अमित अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सका और घर में रखे मुर्गा काटने वाले चापड़ से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

आरोपी गुरुवार की अहले सुबह बस में बैठकर भागने की फिराक में चैनपुर बस स्टैंड पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।

अमित टोप्पो ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध का शक उसे काफी दिनों से था, जिसके कारण वह उसके साथ नहीं रहती थी। उसके तीन बच्चे हैं। दो बच्चे मां के साथ और एक बच्चा उसके साथ रहता था। रात में दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दे दिया।