Jharkhand Weather

Jharkhand Weather : 13 जून तक के लिए अलर्ट जारी, ये होगा असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में 13 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 9 जून को दी है।

तापमान में बदलाव नहीं

अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 9 और 10 जून को दोपहर या शाम के समय कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

11 से 13 जून तक यहां बारिश

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में देखने को मिलेगा।

14 व 15 जून को यहां बारिश

राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

यहां चलेगी लू

मौसम केंद्र ने 10 से 12 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक राज्‍य में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

यहां के लिए अलर्ट जारी

11 से 13 जून तक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज आदि जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। कुछ जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

9 जून को इतना रहा तापमान