Jharkhand : रांची की इस सड़क पर कल से नहीं चलेगी गाड़ि‍यां, जानें वैकल्‍पिक मार्ग

झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। झारखंड की राजधानी रांची की इस सड़क पर कल यानी 23 जून से गाड़ि‍यां नहीं चलेगी। इसके लिए को वैकल्पिक मार्ग भी बताया गया है। इस बारे में निर्देश रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक ने जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक कांटाटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य मे लांचिंग गडर पियर पर चढाने का काम शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर ही गाड़ि‍यों की आवाजाही बंद की गई है।

ये है ट्रैफिक एसपी का निर्देश

कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण के क्रम निर्माण कर रही कंपनी से प्राप्त आवेदन के आलोक में 23 जून, 2023 से लॉचिंग कार्य समाप्ति तक कांटाटोली मार्ग पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध किया गया है।

कांटाटोली चौक के पास रहने वाले लोगों के लिए प्रवेश निषेध से छूट प्रदान की जाऐगी।

खेलगांव से कांटाटोली होकर आवागमन करने वाले सभी वाहन खेलगांव-टाटीसिल्वे-दुर्गा सोरेन चौक-नामकुम होकर अपने गंतव्य तक जाऐंगे।

दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली होकर आवागमन करने वाले सभी वाहन टाटीसिल्वे खेलगांव होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

दुर्गा सोरेन चौक से खादगढ़ा बस स्टैंड तक आने-जाने वाले बसों को सिर्फ खादगढ़ा बस स्टैंड के निकास द्वार से प्रवेश करने की छूट प्रदान दी जाएंगी।